Categories: हिमाचल

चिनाब पर बना हिमाचल का सबसे लंबा पुल, सीएम ने ऑनलाइन किया उद्घाटन

<p>चिनाब नदी के उपर बने हिमाचल के सबसे लंबे लोबर पुल का मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बीते कल यानी रविवार को मोबाइल फोन के जरिये उद्घाटन कर दिया है। लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने मुख्यमंत्री की ओर से रिबन काटा और पुल को जनता को समर्पित कर दिया। करीब 85 मीटर लंबे स्टील के इस पुल की लागत करीब सात करोड़ रुपये की है।</p>

<p>ठाकुर ने कहा कि&nbsp;इस पुल के बन जाने से ना केवल त्रिलोकनाथ, शकौली और उदयपुर पंचायत के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी श्रद्धालुओं को त्रिलोकनाथ धाम की पूर्ण परिक्रमा करने का अवसर प्राप्त होगा।</p>

<p>इस मौके पर कांग्रेस पाटी के जिला अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और घाटी के विभिन्न इलाकों में लोगों ने शिरकत की थी। इस मौके पर लाहौल-स्पीति विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि इस पुल के बन जाने से त्रिलोकनाथ, शकौली पंचायत और उदयपुर पंचायत समेत समूचे जिले को लाभ पहुंचेगा। ठाकुर&nbsp;ने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह द्वारा मोबाइल फोन से चिनाब नदी के ऊपर बने लोबर पुल के उद्घाटन से जनजातीय जिले के इतिहास में एक ओर अहम अध्याय जुड़ गया है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

45 mins ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

48 mins ago

पूर्व सरकार की फ्री बिजली योजना को बंद करने की तैयारी कर रही है सरकार: जयराम ठाकुर

प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को…

50 mins ago

KL ठाकुर व्यापारी, काम करवाने के बावजूद सरकार की पीठ में छुरा घोंपा: CM

कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता :…

52 mins ago

होशियार के राज और राग जानती है देहरा की जनता: कमलेश

पूर्व निर्दलीय विधायक ने किया कलंकित, मुख्यमंत्री से करवाना चाहते थे गलत काम प्रदेश के…

56 mins ago

विकास का समय लग रहा उपचुनावों में: नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…

16 hours ago