Follow Us:

हिमाचल के नवनियुक्त राज्यपाल राजेंद्रन विश्वनाथ आर्लेकर पहुंचे राजभवन, कल लेंगे शपथ

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल राजेंद्रन विश्वनाथ आर्लेकर सोमवार दोपहर बाद राजभवन पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने सहयोगि मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नए राज्यपाल का स्वागत किया । विश्वनाथ आर्लेकर मंगलवार सुबह 10 बजे हिमचाल के 28वें राज्पाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। राजेंद्रन विश्वनाथ आर्लेकर मूल रूप से गोवा के निवासी हैं। वे गोवा विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं। 

बता दें कि इससे पहले आज प्रदेश सरकार ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के भावनात्म विदाई दी। राज्यपाल के सम्मान में राजभवन के कर्मचारियों ने विदाई समारोह भी आयोजित किया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अब हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।