Categories: हिमाचल

हिमाचल के तीन बेटों को मिलेगा पद्मश्री अवॉर्ड, अप्रैल में होगा अलंकरण समारोह

<p>सरकार ने 112 पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इसमें 4 पद्मविभूषण, 14 पद्मभूषण, और 94 पद्मश्री पुरस्कार शामिल हैं। इसमें 21 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर भी शामिल है। हिमाचल के तीन बेटों अजय ठाकुर, डॉ. जगत राम और डॉ. ओमेश कुमार भारती को भी पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा, जो हिमाचल के लिए बड़े गर्व की बात है। इन तीनों ने हिमाचल ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। पद्मश्री का अलंकरण समारोह अप्रैल में होगा।</p>

<p>भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ तहसील के दाभोटा के रहने वाले हैं। उन्हें ये अवॉर्ड देश का नाम पूरे वर्ल्ड में रोशन करने और कबड्डी में बेहत प्रदर्शन करने के लिए दिया जा रहा है। इससे पहले कई कबड्डी खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन अजय ठाकुर पहले कबड्डी खिलाड़ी हैं जिन्हें पद्मश्री अवॉर्ड मिलेगा। अजय ठाकुर वर्तमान में हिमाचल पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं।</p>

<p>रेबीज़ के सस्ते ईलाज की दवाई खोजने वाले डॉ. ओमेश भारती को भी पद्मश्री से नवाज़ा जाएगा। डॉ. ओमेश भारती हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के रहने वाले हैं और वर्तमान में शिमला के रिप्पन अस्पताल में पोस्टेज हैं। डॉ. ओमेश ने 17 सालों तक कड़ी मेहनत के बाद एन्टी रेबीज़ वैक्सीन की रिसर्च की। ये वैक्सीन पागल कुत्ते या बंदर के काटने से घाव पर जल्द से असर शुरू करती है। सालों बाद इस काम को करने वाले डॉ. ओमेश भारती के इस शोध को अब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन की ओर से मान्यता दी गई है। जिसके बाद अब विश्व स्तर पर इस नई तकनीक से पागल कुत्ते के काटने का इलाज हो पाएगा।</p>

<p>अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति पाने वाले सर्जन डॉक्टर जगत राम सिरमौर जिले के रहने वाले हैं और वह चंडीगढ़ पीजीआई के डायरेक्टर के तौर पर तैनात हैं। उन्हें भी पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

5 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

5 hours ago

अब पहली तारीख को वेतन, 9 को पेंशन

Shimla: सरकारी कर्मचारियों को सितम्बर माह का वेतन 1 अक्तूबर तथा पेंशन का भुगतान 9…

8 hours ago

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली

विधवा-एकल नारियों को गृह निर्माण के लिए मिलेगा अनुदान: बाली बेटी है अनमोल तथा शगुन…

9 hours ago

अध्यापक बदलाव की धुरी: राजेश धर्माणी

  Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…

10 hours ago