Follow Us:

विदेशी मॉडल के साथ रैंप पर उतरेगी ये हिमालय ब्यूटी

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल के बिलासपुर जिला के ऋषिकेश गांव की नेहा चौधरी इस बार फिर रैंप पर अपना जलवा बिखेरेगी। शिमला में होने जा रही मिस अंखड भारत प्रतियोगिता में मिस अखंड भारत-2017 प्रतियोगिता में नेहा विदेशी मॉडल के साथ रैंप पर उतरेगी। ग्लोबल प्लेस एंड स्टॉप टेरेरिजम सामाजिक विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में भारत देश के अलावा विदेशों की मॉडल भाग लेंगी। अमन गांधी फिल्म प्रोडक्शन की ओर से इस प्रतियोगिता का आयोजन शिमला में किया जा रहा है।

इससे पहले इन्होंने मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया का अवार्ड भी अपने नाम किया है।

यह प्रतियोगिता 25 नवंबर तक चलेगी। इसमें 24 तक ग्रूमिंग की जा रही है।  25 नवंबर शाम को मिस अखंड भारत-2017 का फाइनल मुकाबला होगा। नेहा हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके लिए वह इन दिनों शिमला में हो रही ग्रूमिंग में भाग ले रही है।

प्रतियोगिता में कुल 15 मॉडल भाग ले रही हैं।प्रतियोगिता के अगले दिन 26 नवंबर को 26/11 हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इससे पहले भी नेहा ने कई खिताब अपने नाम किए हैं।

नेहा ने द हिमालय ब्यूटी वर्ष 2017 का खिताब जीता है।

फरवरी माह में दिल्ली आयोजित मिस ग्लोरी ऑफ इंडिया 2017 का अवार्ड भी अपने नाम किया है। इसमें नेहा का चयन मिस ग्लोरी ऑफ यूनिवर्स 2018 के लिए हुआ है।