Himachal Holi Celebration: होली का रंग और उत्साह शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में पूरे जोश के साथ नजर आया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ओकओवर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता संग होली मनाई।
इस दौरान उन्होंने पारंपरिक लोक संगीत की धुनों पर नृत्य भी किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक संजय अवस्थी और कमलेश ठाकुर भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया और अन्य नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
#WATCH | Himachal Pradesh: #Holi celebrations underway at Raj Bhavan in Shimla. Governor Shiv Pratap Shukla, his wife Janaki Shukla and others attend the celebrations. pic.twitter.com/gvhbXSa1hG
— ANI (@ANI) March 14, 2025
उधर, भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने समर्थकों संग होली खेली और पारंपरिक नाटी डाली। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ संकल्प लेने की अपील की।
वहीं, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं संग होली मनाई। राजधानी शिमला से लेकर किन्नौर, बिलासपुर और नाहन तक होली का उल्लास देखने को मिला। बिलासपुर में होली फेस्ट के दौरान हिमाचली लोक गायक अरुण जस्टा ने अपनी प्रस्तुतियों से माहौल को और रंगीन बना दिया।
अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ होली मनाई।
आप सभी का अपार स्नेह, सहयोग और शुभकामनाएं पाकर अभिभूत हूं।
होली का यह त्यौहार आप सभी के जीवन में सुख–समृद्धि लाए। आप सभी का दिल की गहराइयों से आभार! pic.twitter.com/8yCp6xfDsN
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) March 14, 2025
किन्नौर की सांगला घाटी में तीन दिवसीय होली उत्सव का समापन हुआ, जिसमें देवता श्री बेरिंग नाग की सानिध्यता में पारंपरिक होली मनाई गई।