Follow Us:

खुशखबरीः होमगार्ड्स अब 33 साल तक दे सकेंगे पुलिस भर्ती

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिसमें होमगार्ड अब 33 साल की उम्र तक पुलिस भर्ती के योग्य होंगे। अभी तक HomeGuards के जवान 28 साल की उम्र तक पुलिस में भर्ती हो सकते थे। लेकिन, अब राज्य सरकार ने शनिवार को सर्कुलर कैबिनेट की बैठक कर इसे मंजूरी दे दी है। सरकार ने तर्क दिया है कि काफी समय से भर्ती होने के कारण कुछ जवान अधिकतम सीमा को पार कर गए थे  इसलिए सरकार ने होमगार्ड जवानों की मांग पर यह फैसला लिया है।

होमगार्डों को साल का दूसरा तोहफा

1200 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती के लिए 11 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है। जिसके लिए अब होमगार्ड भी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के रिक्त  पदों के लिए अप्लाई कर सकते है। होमगार्डों को इस साल का यह दूसरा तोहफा मिला है गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में हिमाचल के होमगार्ड के जवानों को पुलिस कांस्टेबल के बराबर वेतन एरियर व डीए देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने होमगार्ड जवानों को दो प्रतिशत डीए जारी कर दिया था.