हिमाचल

होशियार सिंह बताएं, जनता में क्यों नहीं बांटा वेतन: कमलेश

देहरा। कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन ताबड़तोड़ नुक्कड़ सभाएं की। जनता का उन्हें अपार समर्थन मिला। नुक्कड़ सभाओं में कमलेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह देहरा की जनता के साथ साढ़े छह साल से कोरा झूठ बोलते आ रहे हैं।
पूर्व विधायक ने जनता के साथ वादा किया था कि विधायक के तौर पर मिलने वाला वेतन जनता में बांटूंगा, लेकिन उन्होंने फूटी कौड़ी लोगों को नहीं दी। उनका वादा देहरा की जनता को बरगलाकर वोट लेने के लिए ही था। पूर्व विधायक जनता से और भी कई झूठे वादे किए हैं। वह वोट बटोर कर मुंबई और कनाडा ही रहते थे।
कमलेश ठाकुर ने कहा कि मेरा और मुख्यमंत्री का कोई बिजनेस नहीं है। हमने कनाडा व मुंबई भी नहीं जाना। मेरा पता कमलेश ठाकुर पत्नी मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश है। देहरा मेरा घर है, सब कुछ यहीं हुआ। देहरा में मुख्यमंत्री कार्यालय खुलेगा, नादौन की तरह सरकारी स्टाफ बैठेगा। लोगों को काम करवाने के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। पूर्व निर्दलीय विधायक ने अपने रिजॉर्ट के निर्माण में सरकारी धन लगाया और लोगों के लिए आये बिजली के खम्भे भी अपने यहां लगवा लिए।
उन्होंने कहा कि मैं अगर काम करूंगी तो ए वन सर्टिफिकेट मिलेंगे और नहीं करूंगी तो डैश-डैश। इसलिए मेरा आपसे वादा है कि देहरा की सूरत बदल दी जाएगी। विकास में पिछड़ापन 15 जुलाई के बाद खत्म हो जाएगा। चुनाव प्रचार के दौरान लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जितनी भी समस्याएं बताई हैं, उन्हें अधिकारी घर-घर जाकर हल करेंगे।
अब देहरा में विकास का अंधेरा छंट चुका है। मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र बनने के बाद हर काम रफ्तार पकड़ेगा। जल्दी खस्ताहाल सड़कें चकाचक नजर आना शुरू होंगी। बिजली व पानी की समस्या नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगले 35 दिन में देहरा का कायाकल्प हो जाएगा। लोग महसूस करेंगे कि वास्तव में ही यह भी मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है।
कमलेश ठाकुर ने कहा कि देहरा की जनता विकास के लिए मुख्यमंत्री के साथ चले और मुझे वोट दे। आपकी ध्याण के विधायक बनने से देहरा का मान बढ़ेगा। क्षेत्र की जनता खुद को ठगा महसूस नहीं करेगी। झूठ की राजनीति का अंत करना जरूरी है, इसलिए विधानसभा क्षेत्र की जनता 10 जुलाई को सोच समझकर अपने मताधिकार का प्रयोग करे। यह चुनाव देहरा के भविष्य के लिए बेहद अहम है।
Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

2 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

2 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

2 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

16 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

17 hours ago