Follow Us:

कल कैबिनेट की बैठक, पीसमील कर्मियों को मिल सकती है राहत

डेस्क |

11 दिन से हड़ताल पर बैठे एचआरटीसी में तैनात पीसमील कर्मियों को 11 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली कैबिनेट की बैठेक में राहत मिल सकती है। इन कर्मचारियों की मुख्य मांग इन्हें अनुबंध पर लगाने की है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इन्हें अनुबंध पर लाने की बात पहले ही कर चुके हैं लेकिन पीसमील वर्करों इसे लिखित आदेश के तौर पर मांग रहे हैं।

वहीं सूत्रों की माने तो एचआरटीसी प्रबंधन पीसमील कर्मियों को को अनुबंध पर लाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। उधर, एचआरटीसी संयुक्त समन्वय समिति ने भी बैठक बुलाई है।और एचआरटीसी के तकनीकी कर्मचारियों ने 14 दिसंबर को विरोध कर रहे कर्मियों का साथ देने का फैसला किया है।

पीसमील कर्मियों की हड़ताल के चलते निगम की 400 बसें खड़ी हो गई है। पीसमील कर्मचारियों की हड़ताल के बाद बसों की मरम्मत का काम एचआरटीसी के तकनीकी कर्मचारियों के कंधे पर है। इनके भी हड़ताल में आने से परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

कैविनेट की इल बैठक में नर्सों के खाली पड़े पदों को भरने का फैसला भी लिया जा सकता है। बैठक में नई खेल नीति के ड्राफ्ट पर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा शीत सत्र में कई ड्राफ्ट बिलों पर भी चर्चा होगी, जिन्हें सदन में पारित किया जाना प्रस्तावित है।