Follow Us:

HPDMA ने लोगों को आपदाओं के प्रति किया जागरूक

समाचार फर्स्ट |

 हिमाचल प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जाता है। प्राकृतिक आपदाओं को विज्ञान भी अभी तक टाल नहीं सकता है। लेकिन आपसी तालमेल औ सूझबूझ से आपदाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकता है। इसी के चलते आपदाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रदेश आपदा प्रबंधन अथॉरिटी (HPDMA) ने जागरूकता अभियान चलाया हुआ है।

13 अक्टूबर को विश्व आपदा प्रबंधन रिडक्शन दिवस है जिसको देखते हुए हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हिमाचल जन सम्पर्क विभाग के निदेशक दिनेश मल्होत्रा ने कहा की हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में आपदाएं आती रहती है। मल्होत्रा ने कहा कि जागरूकता अभियान से जान-माल के नुकसान को आपसी तालमेल एवं संपर्क से कम किया जा सकता है। जिसमें मीडिया एक अहम भूमिका अदा कर सकता है।