हिमाचल

बारी पंचायत के चाहड़ मोड़ के पास मलबे में फंसी एचआरटीसी की बस

Hamirpur: हमीरपुर जिले में देर रात भारी बारिश के चलते  सड़काें में जलभराव की स्थिति रही। एनएच-3 पर निर्माण कार्य के चलते अवाहदेवी- दिल्ली एचआरटीसी बस बारी पंचायत के चाहड़ मोड़ के पास मलबे में फंस गई।

वहीं, धर्मपुर जम्मू बस भी दल दल में फसी थी, लेकिन उसे निकाल लिया गया है। वही बारीं मंदिर की चढ़ाई पर भी रात भर से हो रही भारी बारिश के कारण सड़क में दरार आ गई है। उधर कोल्हू सिद्ध में पहाड़ी से आ रही कीचड़ और पत्थर से मार्ग भरा पड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार बारी पंचायत के चाहड़ मोड़ के पास सामने से तेज रफ़्तार में गाड़ी आ रही थी, जिसे पास देते समय अवाहदेवी- दिल्ली एचआरटीसी बस मलबे में धंस गयी। हलाकि अब बस को निकाल लिया गया।  एचआरटीसी डिपो हमीरपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार पाठक का कहना है कि बस को निकाल लिया गया है। किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं लगी है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

26 mins ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

2 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

3 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

3 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

4 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

4 hours ago