<p>परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि कोरोना के इस संकटकाल में केंद्र और प्रदेश सरकार सभी परिस्थितियों के आकलन के बाद चरणबद्ध ढंग से लॉकडाउन एवं कर्फ्यू में ढील प्रदान कर रही है। मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर के निरीक्षण के बाद गोविंद सिंह ने कहा कि कुछ आवश्यक प्रबंधों एवं सावधानियों के साथ प्रदेश सरकार एक जून से सार्वजनिक परिवहन सेवाएं आरंभ करने जा रही है।</p>
<p>प्रदेश में एचआरटीसी की बसें केवल 60 प्रतिशत सवारियों के साथ चलाई जाएंगी। सरकार हर वर्ग के हितों का ध्यान रख रही है और पर्याप्त राहत प्रदान कर रही है। ट्रांसपोर्टरों का भी चार महीनों का टोकन टैक्स और एसआरटी माफ किया गया है।</p>
<p>गोविंद सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से दी जा रही विभिन्न रियायतों और आर्थिक पैकेज से हिमाचल में आर्थिक गतिविधियां तेजी से पटरी पर लौटेंगी और प्रदेश तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को वापस काम पर लाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर परमिट दिए जाएंगे।</p>
<p> </p>
धर्मशाला, 07 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि मंगलवार को नामांकन…
शिमला: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के आनी में एक चुनावी जनसभा…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के नीरथ में लूहरी जल विद्युत…
मंडी, 7मई: जिले के सरकाघाट की तहसील बल्दवाडा के स्पोर्ट्स क्लब बाहल्ड़ा कमेटी ने मई में…
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव व हिमाचल प्रभारी नीतू सोइन व प्रदेश महिला कांग्रेस…