Categories: हिमाचल

HRTC कंडक्टर ने काटा श्मशानघाट का टिकट

<p>एचआरटीसी हमीरपुर लोगों को श्मशानघाट का सफर करवा रही है। बस में बैठने पर यात्रियों को उनके स्टॉपेज की जगह श्मशानघाट का टिकट थमाया जा रहा है। शुक्रवार को ऐसी ही घटना हमीरपुर-मतोह रूट पर सफर कर रहे यात्रियों को पेश आई।</p>

<p>परिचालक ने बैरी में बैठे 2 व्यक्तियों का खठवींधार की जगह श्मशानघाट का टिकट काट दिया, जबकि इस क्षेत्र में श्मशानघाट नाम का कोई भी स्टेशन नहीं है। हाथ में श्मशानघाट की टिकट पकड़ते ही यात्रियों के होश फाख्ता हो गए। यात्री भी उलझन में थे कि आखिर यह श्मशानघाट स्टेशन है कहां पर? निगम के इस कारनामे ने हर किसी को हैरत में डाल दिया है।</p>

<p>हुआ यूं कि कंडक्टर ने जब खठवींधार स्टेशन का कोड डाला तो मशीन से श्मशानघाट का टिकट निकलर बाहर आया। यात्री ने जब स्टेशन का नाम पढ़ा तो एक पल के लिए उसकी सांसें रुक गईं। वह हैरान था कि यह कौन सा नया स्टेशन है।</p>

<p>उन्होंने जब कंडक्टर से नए स्टेशन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि टिकट मशीन में खठवींधार की जगह श्मशानघाट ही प्रिंट होकर निकल रहा है। इसके चलते यात्रियों ने निगम की चूक की कड़ी आलोचना की और इसे तुरंत ठीक करने की मांग की। हालांकि विभाग की ओर से इसे मशीन की तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

18 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

18 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

18 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

18 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

18 hours ago

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

24 hours ago