हिमाचल

‘HRTC की 40 फीसदी बसें खराब, जनता की जान जोखिम में डाल रहा निगम’

हिमाचल प्रदेश के मंडी पंडोह में हुए हादसे के बाद ड्राइवर यूनियम में खौफ है। अब इस ड्राइवर यूनियन ने सरेआम सरकार और निगम के दावों की पोल खोल दी है। यूनियन ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम में बसों की हालत खस्ता है जिस वजह से आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। मंडी पड़ोह हादसा भी बस में तकनीकी खराबी के कारण हुआ, जिसमें चालक की होशियारी ने सवारियों को तो बचा लिया लेकिन खुद की जान गवां बैठा।

एचआरटीसी चालक यूनियन ने हादसे में शिकार चालक के परिवार को एक महीने के भीतर नौकरी और 50 लाख मुआवजे की मांग की है। एचआरटीसी चालक यूनियन के अध्यक्ष ठाकुर मान सिंह ने पथ परिवहन निगम पर आरोप लगाया कि निगम में 40 फ़ीसदी बसें खराब चल रही है। चालक के साथ साथ सवारियों को भी निगम खतरे में डाल रहा है। एचआरटीसी की वर्कशॉप में न तो मैकेनिक है और न ही पर्याप्त स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध हैं।

निजी बस चालक की गुंडागर्दी हर रोज बढ़ रही है सरकार बसों का टाइम टेबल जारी करें अन्यथा चालक बसें रूट पर नहीं ले जायेंगे। महीने की 7 तारीख हो चुकी है लेकिन तनख्वाह नहीं मिली है। चालक चाह कर भी पड़ोह हादसे के शिकार चालक के परिवार की मदद नहीं कर पा रहे हैं। परिवहन निगम ने अगर समय पर सुध नहीं ली तो चालक यूनियन आंदोलन की राह अपनाने को मजबूर होगा।

Manish Koul

Recent Posts

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

2 mins ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

28 mins ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

1 hour ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

4 hours ago

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर आखिरी तारीख

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों को भरने के लिए विज्ञापन…

5 hours ago

चरखी दादरी में CM सुक्खू : कांग्रेस की लहर, भाजपा को मिलेगी शिकस्त

  Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हरियाणा के चरखी दादरी में…

5 hours ago