Follow Us:

दीपावली पर HRTC ने बाहरी राज्यों के लिए शुरू की 14 अतिरिक्त बसें

|

दीपावली पर एटआरटीसी ने प्रदेश में बाहरी राज्यों से 14 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। यह अतिरिक्त बस सेवा बुधवार से शुरू कर दी गई है जो 13 नवंबर तक जारी रहेगी। इस दौरान बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, मंडी, शिमला, धर्मशाला समेत अन्य डिपो से दिल्ली के लिए बसें जाएंगी। गौरतलब है कि दिल्ली सहित पड़ोसी राज्यों में हिमाचल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। ऐसे में लोग घर आकर परिवार के साथ दीपावली मना सकें, इसलिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। 

परिवहन निगम का कहना है कि त्योहार के चलते जहां 40 और इससे अधिक सवारियां होंगी, वहां निगम स्पेशल बसें भेजेगा। ये दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, मनाली, धर्मशाला, हमीरपुर, बैजनाथ और बद्दी से अलग-अलग रूटों पर चलेंगी। बता दें कि हर साल एचआरटीसी बाहरी राज्य से सूबे में बसें चलाता है। हर साल सौ से ज्यादा बसें चलती थी। लेकिन इस बार कोरोना के चलते कम बसें ही बाहरी राज्यों के लिए चलाई जा रही हैं।