Follow Us:

Breaking: HRTC का प्रश्न पत्र लीक, 12 बजे होना था पेपर खत्म

मृत्युंजय पुरी |

हिमाचल प्रदेश में लंबे समय के बाद एचआरटीसी की भारतीयां निकली है। बेरोजगारों में आस जगी थी कि इन भर्ती प्रक्रियाओं में वे मेहनत करेंगे और पास हो जाएंगे। लेकिन उन्हें नहीं पता कि सरकार के चहेतों को पास करने के लिए ये पेपर पहले ही लीक कर दिया गया है। समाचार फर्स्ट के पास यह पेपर पेपर खत्म होने से पहले ही आ गया है। अब सरकार इस मामले पर क्या करती है? क्या पेपर रद्द किया जाता है या अपने चहेतों को पास करवाने के लिए युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाता है। यह तो समय ही बताएगा।

वहीं, सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है। लेकिन मामला आपने हमारे ध्यान में लाया है। इसकी जांच की जाएगी। बता दें कि टीएमपीए के लिए 568 पदों की भर्ती रखी गई थी।