हिमाचल

एचआरटीसी बसों में बिना यात्री सामान भेजना हुआ सस्ता, किराए में कटौती

Reduced fare for luggage: हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए अब एचआरटीसी की बसों में बिना यात्री सामान भेजना सस्ता हो गया है। परिवहन निगम ने 6 नवंबर 2023 को अधिसूचित लगेज पॉलिसी के क्लोज नंबर 26 में संशोधन करते हुए किराए में कटौती की है। निगम द्वारा जारी नई अधिसूचना के तहत अब बिना यात्री 5 किलो तक सामान भेजने पर एक चौथाई किराया चुकाना होगा, जबकि 6 किलो से 20 किलो तक के सामान के लिए आधा किराया देना होगा।

यदि किसी को 21 किलो से 40 किलो तक सामान भेजना है, तो उसे एक यात्री का पूरा किराया देना होगा। वहीं, 41 से 80 किलो तक सामान भेजने के लिए दो यात्रियों का किराया देना होगा। इससे पहले, 40 किलो तक सामान भेजने पर पूरा यात्री किराया देना होता था, चाहे सामान का वजन आधा किलो ही क्यों न हो।

एचआरटीसी की लगेज पॉलिसी के तहत यात्रियों को अपने साथ 30 किलो तक घरेलू सामान लाने-ले जाने पर कोई अतिरिक्त किराया नहीं देना होगा। यह नियम 6 नवंबर 2023 की अधिसूचित पॉलिसी के अनुसार लागू रहेगा।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहनचंद ठाकुर ने बताया कि यह संशोधन यात्रियों के हित में किया गया है ताकि उन्हें सामान भेजने पर अनावश्यक रूप से अधिक किराया न देना पड़े। अन्य सभी क्लोज पहले की तरह लागू रहेंगे।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

व्रत और त्योहारों से सजा कार्तिक मास 2024, जानें पूरी सूची

  Kartik Maas 2024: अक्टूबर महीने के तीसरे सप्ताह में आश्विन महीने का समापन होगा।…

2 hours ago

17 अक्टूबर का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा दिन

मेष (Aries) दैनिक राशिफल आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके आत्मविश्वास से…

3 hours ago

देश में 31 आवश्यक दवाइयों की कीमतों में 50% तक की बढ़ोतरी

NPPA drug price increase :  देश में 31 महत्वपूर्ण दवाइयों की कीमतों में 50% तक…

4 hours ago

NIT हमीरपुर: 4 विद्यार्थियों को 50 लाख से अधिक का पैकेज, 350 को मिली 10-20 लाख की नौकरी

NIT top placements: एनआईटी हमीरपुर के इस शैक्षणिक सत्र में प्लेसमेंट में बड़ा उछाल देखने…

4 hours ago

Shimla News: जुब्बल के तीन युवकों की कार दुर्घटना में मौत, चौपाल में हादसा

Chopal car accident: चौपाल-पुलवाहल मुख्य मार्ग पर मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में तीन युवकों…

4 hours ago

Kangra News: महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण देती है सामाजिक एकात्मता की प्रेरणा : बाली

Maharishi Valmiki Jayanti Kangra: महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के अवसर पर वाल्मीकि सभा कांगड़ा द्वारा…

5 hours ago