Follow Us:

10 साल पुरानी खटारा बसें बंद करेगा HRTC

समाचार फर्स्ट |

HRTC ने हादसे की आशंकाओं को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है। HRTC उन सभी बसों को बंद करने जा रहा है जो 10 साल पुरानी हो चुकी हैं। विभाग के मुताबिक ऐसी बसों की संख्या 75 है। निगम इन सभी खटारा हुई बसों की नीलामी करने जा रहा है। इनकी जगह पर अब नई बसें चलाई जाएंगी।

निगम के अधिकारियों के मुताबिक इन बसों को रिपेयर करवाने का खर्चा ज्यादा आ रहा है और ये बसें हर महीने वर्कशॉप में खड़ी रहती हैं। बताया जा रहा है कि ये बसें पुरानी हैं, जिसके वजह से इनके पार्ट्स भी नहीं मिल पाते। इसके अलावा कोई बड़ा हादसा न हो, इसके चलते भी परिवहन निगम ने इनकी जगह नई बसें चलाने का फैसला लिया है।

इस बारे में परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि परिवहन कहा कि निगम के पास बसों की कमी नहीं है। अधिकांश रूटों पर नई बसें चलाई जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में जो 10 साल पुरानी बसें चलाई जा रही हैं, लेकिन अब उन्हें बंद करके उनके स्थान पर नई बसें चलाई जाएंगी। इससे इन क्षेत्रों के लोगों को बसों के खराब होने के चलते पेश आने वाली समस्याएं खत्म हो जाएंगी।