<p>दिवाली पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) स्पेशल बसें चलाएगा। ये बसें 3 नवंबर से 6 नबंवर तक दिल्ली से चंडीगढ़ और बद्दी से प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। एचआरटीसी 3,4 और 5 नबंवर को 61 और 6 नबंवर को 165 अतिरिक्तत बसें दिल्ली से चंडीगढ़ और बद्दी से प्रदेश के विभिन्न स्थानों के लिए चलाई जाएंगी।</p>
<p>दीवाली के अवसर पर शाम 5 बजे से सुबह 8 बजे तक एचआरटीसी की सभी लोकल बसें बंद रहेंगी। मैक्लोडगंज, धर्मशाला व कांगड़ा में बुकिंग काउंटर भी बना दिए हैं, ताकि दिवाली पर धर्मशाला आने वालों और उत्सव समाप्ति के बाद चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वालों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।</p>
<p>जिला कांगड़ा के अधिकांश लोग चंडीगढ़ और दिल्ली में नौकरी करते हैं और उत्सव मनाने के लिए घर आते हैं। चंडीगढ़ और दिल्ली के कई पर्यटक भी हिमाचल में उत्सव मनाने पहुंचते हैं। स्पेशल बसें चलने से इन सभी को सुविधा मिलेगी। </p>
नगरोटा में 560 परिवारों को बांटे पीएम आवास योजना के स्वीकृति पत्र Dharamshala: मुख्यमंत्री ठाकुर…
मंडी: विश्व में धार्मिक पर्यटन में अपनी खास पहचान बना रहा मंडी जिल के पराशर…
Bilaspur:बिलासपुर के गोविंद सागर झील में शुक्रवार को छह सीटर शिकारा उतारा जाएगा, जो पर्यटकों…
Shimla: स्ट्रीट वेंडर पालिसी को हिमाचल में लागू करने के ताने बाने में कांग्रेस खुद…
चंबा: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में…
Jammu/Mandi: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हिमाचल के जोगिंद्रनगर का जवान शहीद हो गया है।…