Follow Us:

HRTC की खस्ताहालत: चंड़ीगढ़ से नगरोटा के लिए चली बस बीच रास्ते हांफी, यात्री परेशान  

मृत्युंजय पुरी |

एचआरटीसी की बसों की हालत इस कदर खस्ता हो चुकी है कि कब कहां साथ छोड़ जाएं कोई बता नहीं सकता। ऐसा ही कुछ मामला आज ऊना के पास देखने को मिला। दरअसल चंडीगढ़ डीपो की बस जो दोपहर 2:50 पर चंडीगढ़ से नगरोटा के लिए निकली थी।

अभी मुश्किल से ही बस ने करीब 30 किलोमीटर का सफर तय किया था कि ऊना के पास बस खराब हो गई। बस के खराब होने से यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बस में सफर कर रहे यात्रियों को दूसरी बस में बिठाया गया।