Categories: हिमाचल

शिमला: नोटीखड्ड में भारी मात्रा में मर रहीं मछलियां, इलाके में महामारी फैलने का खतरा

राजधानी शिमला को पेयजल उपलब्ध करवाने वाले प्रमुख स्रोत गुम्मा में बहने वाली नोटीखड्ड में सैंकडों की तादात में मछलियों के मरने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मछलियों के एक साथ मरने से जहां पर्यावरणीय सन्तुलन बिगड़ने का अंदेशा हो गया है। वहीं, महामारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

मछलियों के मरने का कोई स्पष्ट कारण मालूम नहीं हुआ है, परन्तु क्षेत्र के लोग आरोप लगा रहे हैं कि गुम्मा पेयजल स्रोत का प्रबन्धन देखने वाले जल प्रबंधन निगम के लापरवाही पूर्ण रवैये के कारण मछलियां मर रही हैं।

पंचायत मझिवड़ के प्रधान प्रेम प्रकाश ने बताया कि जलप्रबन्धन निगम द्वारा अत्याधिक ब्लीचिंग पाउडर डालने से मछलियां मर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पानी को स्वच्छ रखने के नाम पर निगम जीव-जंतुओं और इंसानों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। निगम कर्मचारी ब्लीचिंग पाउडर मिलाते समय नियमों की अनदेखी करते हैं और मनमर्जी से ब्लीचिंग करते हैं।

इस बारे में अधिशासी अभियंता जल प्रबंधन बोर्ड राजेश कश्यप ने बताया कि जल परब धन निगम के कारण मछलियों के मरने के आरोप निराधार हैं ।निगम मापदंड के अनुसार ही अपने टैंकों में बलीचिंग पाउडर मिलता है जो कि स्वास्थ्य के लिहाज से लाजमी है। तय मात्रा से अधिक क्लोरीनेशन करना मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

7 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

12 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

12 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

12 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

13 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

13 hours ago