देश की सबसे बड़ी हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर जेनरेशन कंपनी सतलुज जल विद्युत निगम (SJVN) का शेयर मार्केट में दबदबा बड़ा है। शेयर मार्केट में SJVN के शेयर की कीमत 31 रुपये से बढ़कर 73 रुपये को पार कर गई है। SJVN में केन्द्र का हिस्सेदारी 55 फ़ीसदी, हिमाचल की 26 फ़ीसदी और लोगों को 18 फ़ीसदी हिस्सेदारी है। केन्द्र सरकार लगातार अपनी हिस्सेदारी बेच रही है। पहले SJVN में केंद्र की हिस्सेदारी 65 फीसदी थी।
केन्द्र सरकार ने अब फिर से SJVN से अपनी हिस्सेदारी 2.46 फीसदी बेचने जा रही है। OFS यानि ऑफर टू सेल के जरिए ये हिस्सेदारी बेचेगी. हिमाचल में आपदा से काफी नुकसान हुआ है। इससे SJVN भी नही बच पाया है लेकिन SJVN को बरसात में सिर्फ परियोजना बंद होने का ही नुकसान झेलना पड़ा। बाकी बड़ा नुकसान SJVN को नही हुआ। SJVN ने आने वाले तीन वर्षो के लिए 10 हजार MW विद्युत उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है। SJVN नेपाल सहित 15 राज्यों में हाइड्रो प्रोजेक्ट सहित विंड और सोलर परियोजनाएं लगाई जा रही है। SJVN का लाभ भी निरंतर बढ़ रहा है।
समाचार फर्स्ट नेटवर्क Shimla: संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करने…
सिटी ग्रुप ने आयोजित किया रोजगार मेला, 300 का हुआ चयन 35 कंपनियों ने लिया…
Hamirpur: गणेश महोत्सव के आयोजन के दौरान अंतिम दिन गणेश मूर्ति के विसर्जन से…
Hamirpur:महिला एवं बाल विकास विभाग ने राष्ट्रीय पोषण माह के उपलक्ष्य पर सोमवार को…
Hamirpur: भारतीय जनता पार्टी का देश भर में चला सदस्यता अभियान हिमाचल में भी…
Hamirpur:जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य…