Follow Us:

लाहौल में बच्चों के लिए आइस हॉकी का प्रशिक्षण शुरू, जल्द शुरू होंगी राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं

पी. चंद |

लाहौल स्पीति में बच्चों के लिए आइस हॉकी का प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। 24 दिसंबर तक चलने वाले इस शिविर में पिछले साल के मुकाबले इस बार ज्यादा 395 बच्चों का पंजीकरण हुआ है। शिविर को 3 श्रेणियों के बांटा गया है जिनमें बिगनर, बेसिक और एडवांस कैटेगरी हैं। शिविर में अलग-अलग समूह में बच्चों को रखा गया है और आइस हॉकी की बारिकियों को राष्ट्रीय कोच अमित बेलबाल सीखा रहे है।

इस शिविर के सपंन्न होते ही राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी डिव्लेमेंट कैंप 25 दिंसबर से शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप 16 जनवरी 2022 को होना प्रस्तावित है।

सकालजंग दोरजे इंजार्च युवा एंव खेल सेवाएं विभाग काजा ने बताया कि पहली बार स्पीति में इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। स्पीति के बच्चों को भारी तादाद में पंजीकरण होना इस बात का संकेत दे रहा है कि स्पीति में आइस हॉकी के प्रति बच्चों की रूचि बढ़ रही है। भविष्य में यहां से कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार हो सकते हैं।

25 से शुरू होगा नेशनल डिव्लेपमेंट कैंप

25 दिंसबर से शुरू होने वाले नेशनल डिव्लेपमेंट कैंप में 80 के करीब खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। संभावित 16 जनवरी 2022 से 20 जनवरी 2022 तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 5 से 7 टीमों के हिस्सा लेने की संभावना है। हर टीम में 22 खिलाड़ी होंगे। इसके साथ ही 10 ऑफिशयल भी रहेंगे। प्रतियोगिता में रोजाना दो से तीन मैच होंगे। कैंप में हैदराबाद, लेह, चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई, हिमाचल आदि राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।