हिमाचल

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

 

Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और लड़कियों की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अणु सिंथेटिक ट्रैक में भव्य समारोह के साथ शुरू हुआ, जहां मशाल जलाकर और खिलाड़ियों द्वारा मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी गई। इस अवसर पर छात्रों ने भांगड़ा और समूह गान भी प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि एआरओ एचपी जोन सी व स्टेट स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर के एस गुलेरिया ने इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेलों में निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी है, क्योंकि यह स्टैमिना बढ़ाता है और प्रदर्शन में सुधार करता है।

इस टूर्नामेंट में प्रदेश भर के विभिन्न डीएवी स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया। डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर के प्रिंसिपल महेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में छात्रों ने खेलों के प्रति अपने उत्साह और समर्पण का प्रदर्शन किया, जिससे साबित हुआ कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है।

 

यह रहे नतीजे

प्रतियोगिताओं में 1500 मीटर अंडर 17 लड़कों की दौड़ में तन्मय शर्मा क्लस्टर दो प्रथम, द्वितीय आदित्य राज सिंह क्लस्टर एक, तृतीय वैदिक थापा क्लस्टर 4 रहे ।1500 मी अंडर 17 लड़कियों की दौड़ में प्रथम रितिका क्लस्टर 4, द्वितीय पलक क्लस्टर 6, तृतीय पल्लवी ठाकुर क्लस्टर तीन रहीं। 1500 मीटर अंडर-19 लड़कों की दौड़ में कृष ठाकुर प्रथम क्लस्टर 3, द्वितीय युगल ठाकुर क्लस्टर एक और तृतीय रिकी क्लस्टर 6 रहे। वहीं 1500 मीटर अंडर-19 लड़कियों की दौड़ में प्रथम हर्षिका क्लस्टर 3, द्वितीय मन्नत क्लस्टर एक और तृतीय ज्योति देवी कलस्टर 6 रहे। 800 मी अंडर 14 लड़कों की दौड़ में लक्ष्य सिंह प्रथम क्लस्टर 3, क्लस्टर एक से आयुष शर्मा दूसरे स्थान पर और क्लस्टर चार से आकर्ष अत्री तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर अंडर 14 लड़कियों की दौड़ में क्लस्टर 5 से अनुष्का प्रथम, क्लस्टर 4 से करुणा द्वितीय, क्लस्टर तीन से मानवी तृतीय स्थान पर रहीं।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

2 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

3 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

  Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

3 hours ago

व्यवसायिक शिक्षकों का अल्टीमेटम, एमओयू से कंपनियों को बाहर करें

  Shimla:  प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…

3 hours ago

शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील, लॉ एंड ऑर्डर तोड़ने की इजाज़त नहीं: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

  शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…

3 hours ago

राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता: मार्च पास्ट में धर्मशाला वृत रहा अव्वल

  800 मीटर में मंडी के कुलविंदर तथा नाहन की मनीषा ने झटका पहला स्थान…

3 hours ago