Follow Us:

हिमाचल में बिगड़ा मौसम, शिमला में हल्की बारिश शुरू, 15 मार्च तक खराब रहेगा मौसम

पी. चंद |

हिमाचल का आसमान बादलों से ढक गया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फ़बारी व निचले इलाकों में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। शिमला में भी हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम के इस बदलाब से तापमान लुढ़कने से ठंड फिर लौट आई है। मौसम विभाग ने 15 मार्च तक प्रदेश में मौसम ख़राब रहने का अनुमान लगाया है। जबकि आज आंधी, तूफ़ान और बिजली कड़कड़ाने का येलो अलर्ट जारी किया है।

तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री कम चल रहे है। वैसे तो मार्च माह में भी बर्फ़बारी पड़ती है लेकिन इस मर्तबा हिमाचल में मौसम ने थोड़ा निराश किया है। क्योंकि इस बार पहाड़ी प्रदेश में बारिश और बर्फ़बारी सामान्य से कम रही है।

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर आज ज्यादा रहेगा। इसके बाद 14 मार्च को फिर से पहाड़ो में बारिश और बर्फ़बारी की संभावना है। आज प्रदेश के कई स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो रही है।