Follow Us:

चुनावी साल 2022 में खुलेगा नौकरियों का पिटारा, CM ने बजट में की घोषणा…

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में चुनावी साल 2022 में नौकरियों का पिटारा खुलने वाला है। प्रदेश की जयराम सरकार ने बजट में 2022-23 के दौरान 30 हजार युवाओं को नौकरियां देने का वादा किया है। शुक्रवार को पेश किए बजट में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 2022 में 30 हजार रोजगार दिए जाएंगे। गृह रक्षकों की भर्ती की जाएगी और 780 आशा वर्कर व 437 आशा फैसिलिटेटर के पद भरे जाएंगे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने बजट में और भी कई घोषणाएं अभी अभी की…

  • हिमाचल में न्यूनतम दिहाड़ी में वृद्धि, आशा वर्कर, मिड-डे मील वर्कर आंगनवाड़ी वर्कर का मानदेय बढ़ाया गया।
  • आंगनवाड़ी वर्कर का मानदेय 1700 बढ़ाकर की 9000 प्रति माह माह किया गया।
  • मिनी आंगनवाड़ी वर्कर का मानदेय 900 से बढ़ाकर 6100 और आंगनवाड़ी सहायक का मानदेय 900, 4700 किया गया।
  • आशा वर्कर का 1825 रुपए बढ़ाए गए अब उनको 4700 रुपए मिलेंगे।
  • 12769 लाभार्थियों को आवासीय सुविधा दी जाएगी।
  • गौवंश के लिए शराब पर 1 रुपया अतिरिक्त सेस लगाया जाएगा।
  • जहरीली शराब की जांच के लिए मोबाइल ऐप योजना शुरू होगी।
  • अवैध शराब की रोकथाम के लिए शराब प्रमाणीकरण मोबाइल लैब की स्थापना की जाएगी।
  • प्रदेश में 2 अतिरिक्त साइबर थाने खोले जाएंगे, आपातकाल के दौरान जेल में रहे लोगों की पेंशन बढ़ाई गई।
  • पुलिस का यात्रा भत्ता पुलिस और होम गार्ड का दैनिक भत्ता बढ़ाया जाएगा।
  • आज़ादी के अमृत उत्सव के मौके पर हिमाचल के पांच गांव को दुनिया के मान चित्र पर लाने के लिए सांस्कृतिक कोष की स्थापना होगी।
  • लता मंगेश्कर महाविद्यालय बनाया जाएगा, साथ ही लता के नाम पर पुरुस्कार भी शुरू किया जाएगा।
  • 100 करोड़ से स्पिति में भारतीय बौद्ध दर्शन बनेगा।
  • हिमाचल में खेल डाइट मनी को 120 से 240 प्रति दिन और बाहरी राज्यों में जाने वाले खिलाड़ियों के लिए ये राशि 200 से बढ़ाकर 400 की गई।
  • 4 रज्जुमार्ग के लिए भारत से mou हस्ताक्षर किए जाएंगे। जिसके लिए नाबार्ड धन उपलब्ध करवाएगा।
  • बल्ह में हवाई अड्डे को तकनीकी रूप से स्वीकार कर लिया है। जिसके भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जल्द शुरू कर लिया जाएगा।
  • सिलाई अध्यापिका 900 से बढ़कर 7950
  • मिड डे मील वर्कर 900 से बढ़कर 3750
  • वाटर कैरियर 900 से बढ़कर 3950
  • जल रक्षक 900 से बढ़कर 4500
  • MTS जल शक्ति 900 से बढ़कर अब 3900
  • दिहाड़ी 50 रुपए बढ़ाए गए 350 कि गई
  • पंचायत चौकीदार के भी 900 रुपए बढ़ाए गए।
  • राजस्व चौकीदार 900 से 5000
  • लंबरदार 900 से 3200
  • SMC के लिए नीति आएगी
  • IT शिक्षकों के मानदेय में 1000 रुपए की बढ़ोतरी
  • 51365 हजार करोड़ के बजट का प्रावधान