Categories: हिमाचल

गुड़िया मामला: आरोपी आशीष चौहान की सुनवाई फिर टली

<p>प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया मर्डर केस के आरोपी आशीष चौहान की जमानत याचिका पर एक बार फिर सुनवाई टल गई है। आशीष की जमानत याचिका पर अब अगली सुनवाई तीन अक्टूबर को होगी।</p>

<p>कोर्ट को बताया गया कि याचिकाकर्ता आशीष चौहान और अन्य आरोपियों पर लगे आरोपों से जुड़ा एक अन्य मामला हाईकोर्ट की खंडपीठ के समक्ष चल रहा है। सीबीआई मामले की जांच कर रही है। अब सीबीआई को 21 अक्टूबर को गुड़िया मामले की स्टेटस रिपोर्ट हाइकोर्ट में सौंपनी है। इसके बाद ही आशीष चौहान की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। बता दें कि आशीष चौहान की याचिका पर तीसरी बार सुनवाई टली है।</p>

<p>प्रार्थी के अनुसार, 22 जुलाई को सीबीआई ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 302, 34, 120 बी और पोस्को अधिनियम की धारा 6 के तहत शंका के आधार पर मामला दर्ज किया है। इस मामले में जांच पूरी कर ली गई है और वह न्यायिक हिरासत में है। उसका कहना है कि उसे जेल में रखने का किसी को कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि यह उसकी स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन होगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री व अन्य नेताओं ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक व्यक्त किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू व अन्य नेताओं ने द…

9 mins ago

होशियार सिंह से देहरा के अपमान का बदला लेगी जनता : मुख्यमंत्री

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और…

33 mins ago

हिमाचल के खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में की बढ़ोत्तरी: गोमा

धर्मशाला : हिमाचल के खिलाड़ियों को पंजाब तथा हरियाणा की तर्ज पर प्रोत्साहन राशि प्रदान…

39 mins ago

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

22 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

22 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

22 hours ago