हिमाचल

VIDEO: पर्यटन को लगे पंख, 15 अप्रैल तक 42 लाख पर्यटकों ने किया हिमाचल का रुख

पी. चंद। दो साल से कोविड-19 की मार झेल रहे हिमाचल के पर्यटन सीजन को पंख लगने लगे है। हिमाचल के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की तादाद बढ़ने लगी है। इस मर्तबा गर्मी बढ़ने से 15 दिन पहले ही पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी से बचने के लिए पर्यटक सुकून की तलाश में पहाडों का रुख़ कर रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल तक ही 42 लाख पर्यटक पहुंचे चुके हैं। जबकि 2020 में 32 लाख और 2021 में साल भर 55 लाख पर्यटकों ने ही हिमाचल प्रदेश का रुख़ किया था। हालांकि इनमें विदेशी पर्यटकों की तादाद 1225 ही है जो 15 अप्रैल तक हिमाचल पहुंचे। शिमला में ही 14 अप्रैल से लेकर 18 अप्रैल तक क़रीब 25 हज़ार वाहन पहुंचे।

हिमाचल पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि कोविड साल 2020 में मात्र 32 लाख पर्यटक ही हिमाचल पहुंचे जबकि 2021 में 55 लाख पर्यटकों ने हिमाचल का रुख़ किया। जबकि कोविड से पहले हिमाचल में हर वर्ष 1 करोड़ 80 या 90 लाख पर्यटक आते थे। अब क्योंकि कोरोना की बंदिशें कम हो गई है ऐसे में पहली जनवरी से 31 मार्च 2022 तक 30 लाख पर्यटक हिमाचल पहुंचे। इनमें मार्च माह में 15 लाख और 15 अप्रैल तक 12 लाख पर्यटक हिमाचल पहुंच चुके हैं।

उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में पर्यटन सीजन अच्छा रहने वाला है क्योंकि अभी वीकेंड पर 80 से 90 फ़ीसदी हॉटेल बुक चल रहे हैं। मई के बाद पर्यटकों को आमद ओर ज़्यादा बढ़ेगी। दो साल तक हिमाचल में विदेशी पर्यटक भी नहीं आया। अब धीरे धीरे विदेशी पर्यटक भी हिमाचल के रुख़ करने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश में पड़ोसी राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल से धार्मिक पर्यटक आता है। लेकिन गुजरात और महाराष्ट्र से मात्र डेढ़ फीसदी पर्यटक ही हिमाचल में आता है, जिसको बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Manish Koul

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago