Categories: हिमाचल

वैक्सीनेशन अभियान में लाई गई तेजी, अब तक 64 फीसदी लोगों को मिली पहली डोज: डीसी कांगड़ा

<p>डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा जिला में अब तक 9,75,951 वैक्सीनेशन लगाई जा चुकी है। इनमें से 7,59,705 लोगों को कम से कम एक खुराक दीं जा चुकी है। जोकि कुल पात्र लोगों का 64 प्रतिशत है और 2,16,424 लोगों को दोनों वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया की जिला कांगड़ा में टीकाकरण अभियान में तेजी लाई गई है। सभी लोगों को कवर किया जाएगा ताकि कोविड की संभावित तीसरी लहर से बचाव किया जा सके।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि पर्यटन कारोबारियों, दुकानदारों और टैक्सी चालकों के लिए टीकाकरण को विशेष सत्र आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस बाबत पर्यटन विभाग के माध्यम से टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा ताकि होटल कारोबार से जुड़े लोगों का शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके। सभी टीकाकरण केंद्रों पर 50 प्रतिशत स्लॉट 18से 44 वर्ष के लिए तथा &nbsp;50 प्रतिशत स्लॉट 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए उपलब्ध होंगे जिन में पात्र पहली &nbsp;या दूसरी डोज लगवा सकेंगे. ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र व्यक्ति आन स्पॉट टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाएं जबकि शहरी क्षेत्रोंमें 50 प्रतिशत स्लॉट ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।</p>

<p>उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर 150 लोगों को वैक्सीन की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करवाने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कागडा के कार्यालय मे विदेश जाने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन हर बुधवार को लगाई जाएगी। 31 अगस्त से पहले विदेश जाने वाले लाभार्थी अपने विदेश जाने से संबंधित कागजात साथ लेकर आएं। &nbsp; &nbsp; &nbsp; &nbsp;<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

11 mins ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

30 mins ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

34 mins ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

43 mins ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

1 hour ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

5 hours ago