हिमाचल

स्कूली बच्चों ने सीखे सेना के हथियार चलाना, 17वीं बटालियन ने दी जानकारी

अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर विशेष जागरूकता कैंप का आयोजन काजा के बच्चों के लिए किया गया। आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट दीपक जोशी की अगुवाई में उक्त कैंप का आयोजन किया गया। इसमें सबसे पहले सेना के कुछ अहम हथियारों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को हथियार पकड़ने, चलाने की प्रक्रिया, निशाना साधने की प्रक्रिया आदि के बारे में बताया गया।

वहीं दूर संचार के उपकरण आईटीबीपी कौन कौन से किस तरह इस्तेमाल करती है, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों ने जवानों से हथियारों और उपकरणों के बारे में कई सवाल भी पूछे। आईटीबीपी के डिप्टी कमांडेंट दीपक जोशी ने छात्र छात्राओं को भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तृत से बताया। वहीं सेना भी अच्छा करियर बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको अभी से तैयारी करनी होगी। देश सेवा का जज्बा किसी भी देश को आगे ले जाता है। भर्ती, ग्राउंड, लिखित परीक्षा और मेडिकल के आधार होती है।

डोल्मा छोंजम ने बताया कि आईटीबीपी कैंप में बुलाया गया था। हमें काफी कुछ जानने को मिला। मैं सभी जवानों को आभार व्यक्त करती हूं। नवांग लंडूप ने बताया कि फौज भर्ती प्रक्रिया को बारीकी से सिखाया गया। दोरजे ने बताया कि मैंने हथियार केबल फिल्मों में देखे थे। यहां बार सेना के हथियार देखे काफी अच्छा महसूस हुआ। इस मौके पर आईटीबीपी के जवान, ग्राम पंचायत काजा की प्रधान सोनम डोल्मा, ग्राम पंचायत रंगरीक देचेन आंग्मो सहित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के बच्चे मौजूद रहे।

Manish Koul

Recent Posts

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

42 seconds ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

12 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

40 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

57 mins ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

5 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

6 hours ago