Follow Us:

चंबा: बेटी की मौत पर पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

मृत्युंजय पूरी |

चंबा जैसे शांत जिले में किसी को मारना या फिर किसी को वैसे ही जान से मार देना भगवान की नजरो में बहुत बड़ा अपराध समझा जाता था पर आज के दौर में किसी की जान लेना या फिर उसको जान से मार देना आम बात हो गई है। ऐसी ही एक घटना चम्बा के साथ लगते रजेरा के गांव लुहारका में घटित हुई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी को इतनी बेरहमी से पीटा कि अस्पताल ले जाते ही रास्ते में उस लड़की ने दम तोड़ दिया। लड़की के माता पिता का आरोप है कि उनकी लड़की को उसका पति रोजाना शराब पीकर उससे मारपीट करता रहता था। इसको लेकर उसके खिलाफ पुलिस में पहले भी कई बार रिपोर्ट की गई थी और कई बार राजीनामा भी हुआ।

लड़की के पिता का कहना है कि उन्हें क्या पता था कि मेरी बटी का पति एक दिन उसे इतनी बेरहमी से पीटेगा वह दम तोड़ देगी।  मृतक लड़की का मायका जनजातीय क्षेत्र भरमौर के गांव सिंधबाग जोकि पंचायत गेहरा में आता है। मृतका की पहचान शांति देवी (25) के रूप में हुई है।  पंडित ज्वाहर लाल नेहरू मैडिकल कॉलेज  में मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

इस हादसे से सहमे मृतका के चाचा ने भी पति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हमारी इस लड़की की शादी पिछले पांच साल पहले हुई थी और इसकी एक 3 साल की छोटी बेटी भी है। लड़की के चाचा ने उक्त आरोपी विक्रम पर आरोप लगते हुए कहा कि जब से इनकी शादी हुई है तब से लेकर यह हमारी बेटी को मरता पीटता और लड़ता झगड़ता रहता था।

अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक लड़की के पिता के दिए गए ब्यान के आधार पर हमने उक्त आरोपी के खिलाफ धारा 302, 498 A और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  लड़की की सास, जेठानी और देवर को भी उसको बेवजह तंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और कल इनको कोर्ट में पेश किया जायेगा।