Follow Us:

रोहतांग दर्रा में बर्फबारी तेज, कोकसर में फंसे 60 यात्री

गौरव |

हिमाचल प्रदेश के उपरी इलाकों में हो रही बर्फबारी का दौर अब तेज होता जा रहा है। लगातार बिगड़ता मौसम का मिज़ाज अब टूरिस्ट के लिए भी परेशानी का कारण बन गया है। गुरुवार से लगातार हो रही बर्फबारी से अब रोहतांग दर्रा में 2 फीट के करीब बर्फ पड़ चुकी है। बर्फबारी होने के कारण रोहतांग दर्रा यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गया है और ऐसे में कोकसर में करीब 60 यात्री फंस गए हैं।

हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन भारी बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रा पार नहीं कर पा रहे हैं। यात्रियों के साथ सेना के जवान और कुछ नेपाली मजदूर भी कोकसर में ही ठहर गये हैं। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने राहियों के कदम तो ठहर गए हैं साथ ही बढ़ती ठंड भी इन लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है।

डीसी लाहौल स्पीति देवा सिंह नेगी का कहना है कि वह किसी अधिकारिक कार्य से जिला से बाहर हैं। रोहतांग में 'यादा बर्फबारी होने के चलते लोगों को कोकसर से आगे भेजना जोखिम भरा है। बर्फबारी का क्रम जारी है। मौसम साफ होते ही बीआरओ की मशीनरी से मार्ग को बहाल किया जाएगा और लोगों पार किया जाएगा।

उधर, जलोड़ी जोत में बर्फबारी होने से मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग अवरूद्व हो गया है। बड़े वाहनों के लिए मार्ग बंद होने से बाह्य सराज के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं मार्ग फिसलन भरा होने के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें भी जलोड़ी जोत की दोनों तरफ से वापस सवारियां लेकर लौट रही हैं। जानकारी के मुताबिक, औट-लुहरी एनएच-305 पर जलोड़ी जोत में सीजन का पहला हिमपात हुआ है।