Follow Us:

सिरमौर की अनोखी दिवाली, मशाल जलाने का है यहां रिवाज

पी. चंद |

सिरमौर: सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में दिवाली का पर्व एक दिन नहीं बल्कि दो दिन कुछ अलग ही रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है। यहां पर अनोखे तरीके से मशाल जलाकर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है।

दो दिनों तक आयोजित होने वाले दीपावली पर्व पर गांव बडौल तहसील संगड़ाह जिला सिरमौर में पौराणिक तरीके से आज भी सुबह ग्रामीणों द्वारा अमावस्या के अंधकार को दूर करने और क्षेत्र में सुख समृद्धि के लिए दीपावली पर्व मशाल जला कर मनाया जाता है। देवी माता के प्रांगण से मशाल यात्रा निकाली जाती है।

दो दिन तक लोग इसी तरह मशाल जलाकर नाच गाकर दीपावली पर्व को मनाते हैं। सिरमौर के अन्य क्षेत्रों में बूढ़ी दिवाली मनाने का भी रिवाज़ है, जहां सप्ताह से एक माह तक दिवाली पर्व चलता है।