Follow Us:

धर्मशाला: इनकम टैक्स ने सरकारी कर्मचारी के घर डाली रेड, हो सकते हैं कई खुलासे…

मृत्युंजय पुरी |

दिल्ली से पुलिस बल के साथ आई इनकम टैक्स की टीम ने धर्मशाला के एक घर मे रेड की। रेड के दौरान घर के सभी सदस्यों को किसी से भी बात करने की अनुमति नहीं थी। टीम ने धर्मशाला के दाड़ी में एक सरकारी कर्मचारी के घर ये रेड डाली। जानकारी ये मिली है कि टीम ने सरकारी कर्मचारी के घर से सभी दस्तावेज सील किये जिसकी औसतन कीमत 18 करोड़ के आस पास है। यहां तक कर्मचारी का फ़ोन भी टीम साथ ले गई है..

दिल्ली से आई टीम ने कार्यवाही की आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं दी है। समाचार फर्स्ट ने जब सरकारी कर्मचारी से बात की तो कर्मचारी ने मामले पर कुछ भी आधिकारिक बयान देने से इनकार किया। अब टीम दस्तावेजों का आंकलन करने के बाद आगामी कार्यवाही अमल में लाएगी। वहीं, ख़बर है कि महिला कर्मचारी को कोर्ट से हटा दिया गया है। वे क्लास IV की कर्मचारी हैं। अभी तक कोई भी इस मामले में पुष्टि करने को तैयार नहीं है।