हिमाचल

हिमाचल में प्राकृकित खेती की ओर बढ़ा रुझान

किसानों का प्राकृतिक खेती की ओर रुझान बढ़ रहा है। यही कारण है कि बिलासपुर जिले में पिछले तीन साल में कृषि विभाग के पास रासायनिक उर्वरकों की सरकारी खपत में 90 फीसदी की कमी आई है। फसलों में रासायनिक उर्वरकों के उपयोग में कमी आई है।

पिछले तीन साल से लगातार कृषि विभाग के पास आने वाली रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों की खेप में कमी आई है। विभाग के पास हर साल 80 से 90 लाख रुपये के रासायनिक उर्वरक पहुंचते थे।

अब यह आंकड़ा 10 से 12 लाख तक पहुंच गया है। इनमें स्प्रे पंप और अन्य उपकरण भी शामिल हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार पूरे देश में प्राकृतिक खेती को बड़े स्तर पर बढ़ावा दिया जा रहा है।

भारत सरकार की ओर से आतमा प्रोजेक्ट के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी प्रोजेक्ट के तहत जिले में 5100 किसान 600.80 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इन किसानों को पहले प्रशिक्षण दिया जाता है। जिले में कुल 65,000 किसान खेती से जुड़े हैं।

Kritika

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

2 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

3 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

18 hours ago