हिमाचल

उच्च न्यायालय में मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, शिमला में आज यहां 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य न्यायाधीश एम.एस. रामचंद्र राव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान, न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर, न्यायाधीश अजय मोहन गोयल, न्यायाधीश ज्योत्सना रिवाल दुआ, न्यायाधीश सत्येन वैद्य, न्यायाधीश सुशील कुकरेजा, न्यायाधीश रंजन शर्मा, न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी और न्यायाधीश राकेश कैंथला इस अवसर पर उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश पी.एस. राणा, उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के.सी. सूद व न्यायाधीश वीके शर्मा, महाधिवक्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के सदस्य, महापंजीयक, पंजीयक, न्यायिक अधिकारी और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उच्च न्यायालय रजिस्ट्री के अधिकारी और कर्मचारी, शिमला जिला न्यायालय, महाधिवक्ता कार्यालय, भारत के सहायक महान्यायवादी, हिमाचल प्रदेश ज्यूडिशियल अकादमी, राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण और उच्च न्यायालय के अन्य कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के जश्न में भाग लिया।

Kritika

Recent Posts

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

58 mins ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

1 hour ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

2 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

2 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

2 hours ago

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

5 hours ago