Categories: हिमाचल

कल से शुरू होगी अंतरराज्यीय बस सेवा, पहले चरण में 25 रूटों पर चलेंगी बसें: बिक्रम सिंह

<p>हिमाचल पथ परिवहन निगम 14 अक्टूबर से अंतरराज्यीय बस सेवाओं को बहाल कर रहा है। पहले चरण में&nbsp; 25 रूटों पर अंतरराज्यीय बस सेवाएं शुरू&nbsp;की जाएंगी। इनमें चंडीगढ़, पठानकोट, बद्दी, होशियारपुर, लुधियाना, अम्बाला, हरिद्वार इत्यादि प्रमुख हैं। अंतरराज्यीय रूटों पर सिर्फ गैर-वातानुकूलित (नॉन-एसी) बसें ही चलाई जाएंगी। अंतरराज्यीय बस रूटों में रात्रि बस सेवाएं भी सम्मिलित की गई हैं।</p>

<p>इस बारे में जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 14 अक्तूबर, 2020 से हिमाचल पथ परिवहन निगम की अंतरराज्यीय बस सेवाओं के परिचालन का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रों और त्यौहारों के मद्देनजर लोगों को सुविधा प्रदान करने के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। पिछले कुछ समय से आम लोग भी अंतरराज्यीय बस सेवाएं आरम्भ करने की मांग कर रहे थे।&nbsp;</p>

<p>उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अन्य राज्यों के लिए भी अंतरराज्यीय बस सेवाओं का परिचालन आरम्भ किया जाएगा। &nbsp;परिवहन मंत्री ने कहा कि अंतरराज्यीय रूटों पर बसों के परिचालन के लिए कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी दिशा-निर्देशों का सख़्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

14 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

28 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

35 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

40 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

51 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago