Follow Us:

एस.जहूर हैदर जैदी आईजी पुलिस अकादमी शिमला, संजीव कुमार गांधी डीआईजी ट्रैफिक

हिमाचल सरकार ने चार IPS अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेश जारी किए

आईपीएस एस. जहूर हैदर जैदी को आईजी पुलिस अकादमी शिमला नियुक्त किया गया

संजीव कुमार गांधी को डीआईजी ट्रैफिक, टूरिस्ट और रेलवे की मिली कमान


 हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। राज्यपाल की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, लंबे समय से तैनाती का इंतजार कर रहे एस. जहूर हैदर जैदी (IPS:1994) को Inspector General of Police (IGP), पुलिस अकादमी ट्रेनिंग एंड रिसर्च, शिमला के पद पर तैनात किया गया है।

जैदी वर्ष 2017 में कोटखाई में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व हत्या का मामला  में  गिरफ्तार आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में मौत के मामले में काफी विवादों में रहे। सीबीआइ जांच में पुलिसकर्मियों पर हिरासत में हत्या के आरोप तय हुए। जनवरी 2024 में चंडीगढ़ स्थित सीबीआइ की विशेष अदालत ने जैदी समेत आठ पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि इस मामले में शिमला के तत्कालीन एसपी डीडब्ल्यू नेगी को अदालत ने सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया था। कोर्ट ने जनवरी में जैदी को राहत दी थी।

वहीं, गुरदेव चंद शर्मा (IPS:2009), जो वर्तमान में डीआईजी ट्रैफिक, टूरिस्ट एंड रेलवे के साथ DIG Law & Order का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे, उन्हें अब पूर्ण रूप से Deputy Inspector General of Police (Law & Order), शिमला के पद पर तैनाती दी गई है। तैनाती का इंतजार कर रहे एक अन्य अधिकारी संजीव कुमार गांधी (IPS:2012) को DIG Traffic, Tourist & Railways, शिमला नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, अमित यादव (IPS:2019) को Commandant, 2nd Indian Reserve Battalion, सकोह (कांगड़ा) के पद पर तैनात किया गया है। अमित यादव की इस नियुक्ति से अशोक रतन (SP कांगड़ा) इस अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त हो जाएंगे। ये सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।