हिमाचल

क्या 80 फीसदी सरकारी नौकरी सामान्य वर्ग के पास है? संयुक्त संघर्ष मोर्चा के दावे में कितना दम?

प्रदेश में सामान्य वर्ग आयोग के गठन को लेकर प्रदेश सरकार की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही। अब हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा सरकार पर सामान्य वर्ग आयोग की आड़ में प्रदेश की शांति भंग करने का आरोप लगाए हैं।

संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता प्रेम धरैक ने कहा कि हिमाचल में बढ़ते जातीय तनाव और दलितों के अधिकारों की रक्षा के लिए मोर्चा बनाया गया। सामान्य वर्ग आयोग की आड़ में प्रदेश में शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है। मोर्चा स्वर्ण आयोग के गठन का विरोध करता है। 80 फ़ीसदी सरकारी नौकरी सामान्य वर्ग के पास है। इस पर कोई आवाज़ नहीं उठाता है। सवर्ण और दलित के बीच खाई कम करने के लिए दिए गए आरक्षण पर हाय तौबा मची हुई है। जातिवाद के बंधन ख़त्म नहीं हो पाए हैं। ऐसे में आरक्षण ख़त्म करने की मांग बेमानी है।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण न के बराबर है। इन आरक्षित पदों में भी लंबा बैकलॉग चला हुआ है। कई पदों पर योग्यता के अभाव में पदों को ख़त्म कर दिया जाता है। उच्च पदों पर 99 फ़ीसदी आरक्षित पहली बार पहुंचते हैं। पदोन्नति में आरक्षण तक हिमाचल सरकार नहीं दे रही है। आरक्षण को आर्थिक आधार पर तोलना गलत है। क्योंकि आरक्षण पिछड़े और समानता लाने के लिए है। आज तर्क दिया जा रहा है कि जातीय आधार पर आरक्षण न देकर आर्थिक आधार पर होना चाहिए। लेकिन आज भी जातीय भेदभाव की दीवारें टूट नही पाई है।

हिमाचल में आज भी दलितों को मंदिरों में प्रवेश नहीं करने दिया जाता है। एट्रोसिटी के मामलों में कमी नहीं हो रही है। इन मामलों में एफआईआर तक नहीं होती है। उल्टा आरक्षण को ख़त्म करने का अभियान चलाकर समाज में खाई पैदा करने की कोशिश की जा रही है। असमानता, बंटाधार व नाकामी से ध्यान भटकाने के लिए सोची समझी साजिश के तहत सवर्ण आयोग का गठन किया जा रहा है। इसका कोई संवेदनशील आधार नहीं है। सरकार सवर्ण आयोग के गठन के निर्णय को वापिस ले और आरक्षण और एससी एसटी उप-योजना को लागू करे अन्यथा ये वर्ग भाजपा का विरोध करेंगे।

Samachar First

Recent Posts

05 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, किसके लिए रहेगा आज का दिन शुभ

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज इच्छित कार्य पूर्ण…

21 mins ago

लापरवाह एनएचएआई काे ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

10 hours ago

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

  हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात…

10 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

10 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

10 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

10 hours ago