हिमाचल

ईशान किशन को मैच के दौरान लगी चोट, फोर्टिस अस्‍पताल में ईलाज के बाद मिली छुट्टी

भारत के सलामी बल्‍लेबाज ईशान किशन को हेड इंजरी की वजह से कांगड़ा के फोर्टिस अस्‍पताल में उपचाराधीन किया गया था। लेकिन उन्‍हें अस्‍पताल से छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है ईशान किशन की हालत खतरे से पूरी तरह बाहर है और वह टीम इंडिया कैंप में लौट गए हैं। भारत श्रीलंका के बीच धर्मशाला में शनिवार को खेले गए अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में बैटिंग के दौरान ईशान किशन को सिर पर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल लाया गया।

यहां उनका सीटी स्कैन कर पहले आइसीयू में भर्ती किया गया और बाद में स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। आज सीरीज के आखिरी मैच में ईशान किशन के खेलने पर संशय बना हुआ है। ईशान किशन और श्रीलंका के खिलाड़ी दिनेश चांदीमल को शनिवार देर रात इलाज के लिए कांगड़ा स्थित फोर्टिस अस्पताल लाया गया था। ईशान किशन को स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया, जबकि अंगूठे में मामूली चोट का उपचार करने के बाद श्रीलंका के दिनेश चांदीमल को वापस भेज दिया।

रविवार को धर्मशाला में खेले जाने वाले मैच में दोनों खिलाड़‍ियों के खेलने पर संशय बना हुआ है। शनिवार देर रात्रि कांगड़ा फोर्टिस अस्पताल में सबसे पहले भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन को लाया गया। श्रीलंका के दिनेश चांदीमल को क्षेत्ररक्षण करते हुए अंगूठे में चोट लग गई थी। बताया जा रहा है कि उन्हें गहरी चोट नहीं लगी है।

फोर्टिस अस्पताल के जनरल मैनेजर अमन सैमुअल ने बताया जिला प्रशासन से उन्हें दो अंतरराष्ट्रीय खिलाडिय़ों के इलाज करवाने की जानकारी मिली थी जिसके चलते उन्होंने फोर्टिस अस्पताल को आपातकाल के लिए तैयार रखा था। उन्होंने बताया सर्वप्रथम भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन को जिला प्रशासन द्वारा फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया जहां तुरंत उनका सीटी स्कैन कर आइसीयू में भर्ती किया गया। ईशान की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। उन्होंने बताया भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन को भी छुट्टी दे दी गई है।

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

10 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

  Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

10 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

  Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

10 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

  शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

10 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

  मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

11 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

  शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

14 hours ago