Follow Us:

ITBP अधिकारियों और जवानों ने चलाया सफाई अभियान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बबेली स्थित भारत तिब्बत सीमा पुलिस की द्वितीय वाहिनी के परिसर में भी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती विशेष स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने अपने परिसर के अलावा गांव बबेली, जिंदौड़ और बाशिंग में भी सफाई अभियान चलाया।

कमांडेंट कुशल कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस सफाई अभियान में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सफाई अभियान के अलावा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए एक संगोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई तथा प्लास्टिक के सामान के कम से कम प्रयोग एवं इसके कचरे के सही निष्पादन की अपील की गई। कमांडेंट कुशल कुमार ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए सभी अधिकारियों, जवानों और स्थानीय नागरिकों की प्रशंसा की।