Follow Us:

व्यस्ततम चुनावी माहौल में भी दुर्गा पूजा का हिस्सा बनेंगे राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

नवनीत बत्ता |

राष्ट्रीय भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 7-8-9 तारीख को हिमाचल दौरे पर हैं और उनका यह दौरा राजनीतिक कम जबकि धार्मिक अधिक नजर आ रहा है। आज से करीब 18 साल पहले बिलासपुर में दुर्गा पूजा का कार्यक्रम शुरू करवाने का बीड़ा नड्डा परिवार ने ही उठाया था। विशेष रूप से जगत प्रकाश नड्डा की धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा के प्रयासों से यह दुर्गा पूजा 18 साल से लगातार चल रही है जिसमें नड्डा परिवार पूरी तरह उपस्थित रहता है। इसी कड़ी में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी अपने व्यस्ततम चुनावी कार्यक्रम को छोड़कर 3 दिन दुर्गा पूजा का हिस्सा बनने के लिए विशेष रूप से बिलासपुर ही आ रहे हैं।

अपने इस दौरे में वह पहले दिन नैना देवी और उसके बाद 2 दिन लगातार बिलासपुर में दुर्गा पूजा का हिस्सा बनेंगे। हरीश नड्डा जोकि उनके छोटे बेटे हैं। जेपी नड्डा ने बताया कि लगातार 18 साल से हम लोग दुर्गा पूजा पूरी श्रद्धा के साथ मना रहे हैं और इस धार्मिक अनुष्ठान का महत्व इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद जगत प्रकाश नड्डा 2 दिन इस पूजा का हिस्सा बनने के लिए भी आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजनीति से हटकर भव्य रूप से दुर्गा पूजा को बिलासपुर में मनाया जाएगा और समस्त परिवार इस पूजा में उपस्थित रहेगा।