Follow Us:

जयराम कैबिनेट में फेरबदल संभव! 5 राज्यों के चुनाव के बाद हो सकता है फैसला

पी. चंद |

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल फ़ेरबदल की संभावनाओं से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इंकार नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल मंत्रिमंडल में फ़ेरबदल की संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा अभी केंद्रीय नेतृत्व पांच राज्यों के चुनाव में व्यस्त है। इन चुनावों के बाद हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल फ़ेरबदल की पूरी संभावनाएं हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से इस तरह के कई विषयों पर चर्चा हुई है।

हिमाचल में कोरोना से बढ़ती मौतों पर चिंता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 31 जनवरी को कैबिनेट की बैठक रखी गई है। उसमें कोरोना पर रिव्यु के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।