Categories: हिमाचल

हिमाचल में गुड़िया और होशियार के बाद अब शुरू होगी सीएम हेल्पलाइन

हिमाचलवासियों की शिकायतें अब सरकार फोन पर सुनेगी। गुड़िया और होशियार हेल्पलाइन के बाद जयराम सरकार नए साल में सीएम हेल्पलाइन शुरू करने जा रही है। सरकार ने सीएम हेल्पलाइन स्थापित करने का मसौदा तैयार कर दिया है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ हो गई है।

प्राइवेट कॉल सेंटर कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। सीएम हेल्पलाइन के लिए एक नंबर भी जारी होगा। इस पर कोई भी अपनी शिकायत या समस्या दर्ज करवा सकता है। जनमंच के बाद यह दूसरा प्रयास होगा, जिसमें जनसमस्याओं का जल्द समाधान की कोशिश की जाएगी।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सीएम हेल्पलाइन स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायत का निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। इसका समाधान होने के बाद नागरिक को फीडबैक भी दी जाएगी।

साथ ही इन शिकायतों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग सीएम ऑफिस में स्थापित सीएम आईटी सैल करेगा। इसमें एक ऐसा तंत्र विकसित किया जाना है जिसमें हर शिकायत की जानकारी ऑनलाइन प्रदर्शित होगी और लोग जिन शिकायतों को लिखित में सीएम को सौंपते हैं उन्हें भी इसी में शामिल किया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

2 mins ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

42 mins ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

18 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

19 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

19 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

20 hours ago