Follow Us:

शिमला के चौड़ा मैदान में जलरक्षकों ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

|

Jalrakshak Protest in Shimla: हिमाचल प्रदेश जलरक्षक संघ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों को लेकर जलरक्षकों ने सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के साथ-साथ विपक्ष पर भी निशाना साधा। जलरक्षकों का कहना है कि 12 साल का अनुबंध पूरा करने के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा, जो अन्यायपूर्ण है।

संघ के नेताओं ने बताया कि कई जलरक्षक 14 साल से सेवा दे रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें नियमित नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि अन्य विभागों की तरह जलरक्षकों के लिए भी अनुबंध की अवधि 8 साल की जाए। इसके अलावा, जलरक्षकों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश के कई इलाकों में उन्हें बीते छह महीने से वेतन नहीं मिला है, लेकिन सरकार और विपक्ष दोनों ने इस मुद्दे को नजरअंदाज कर दिया।

संघ के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और मंत्रियों के समक्ष कई बार उनकी मांगें रखी गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं करती, तो जलरक्षक शिमला में ही स्थायी धरना देने को मजबूर होंगे।