हिमाचल

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की समीक्षा करने के लिए राज्य के अपने तीन दिवसीय दौरे पर हैं। इसमें जापान के दूतावास के प्रथम सचिव (खाद्य और कृषि) ऊटा मसामी, वरिष्ठ प्रतिनिधि  वाकामात्सू ईजी, प्रतिनिधि,  काटो मारिया, प्रतिनिधि, इनागाकी युकारी और विकास विशेषज्ञ, निष्ठा वेंगुर्लेकर  शामिल हैं।

परियोजना निदेशक डॉ. सुनील चैहान और उनकी टीम द्वारा मिशन का स्वागत किया गया और जिला कांगड़ा में चल रही विभिन्न परियोजना गतिविधियों की समीक्षा की गई। मिशन ने क्रमशः सगूर और बीड पंचायत के अंतर्गत प्रवाह सिंचाई योजनाओं छू नाला और गरतुहल कुहल का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रगति की समीक्षा की और लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की। टीम द्वारा  धर्मशाला और पपरोला में परियोजना द्वारा समर्थित किसान उत्पादक कंपनियों का दौरा किया और उनके साथ  चर्चा की । मिशन ने टेनेशियस बी कलेक्टिव और हिल स्प्राउट्स, कृषि स्टार्टअप के साथ  बातचीत की। मिशन ने शिटाके मशरुम  प्रशिक्षण केंद्र पालमपुर  में की जा रही विभिन्न गतिविधियों की भी समीक्षा की।

परियोजना निदेशक, डॉ. सुनील चैहान ने कहा कि एचपीसीडीपी (चरण-द्वितीय), उच्च मूल्य वाली फसलों  के टिकाऊ फसल विविधीकरण का समर्थन करने के लिए बुनियादी ढांचे के विकास और संबंधित हितधारकों के कौशल विकास सहित विभिन्न गतिविधियाँ कर रहा है। यह परियोजना हिमाचल प्रदेश राज्य भर में लगभग 25000 किसान परिवारों और 7930 हैक्टर खेती योग्य भूमि के साथ 296 उप परियोजनाओं को लक्षित कर रही है। इस दौरे के दौरान डॉ. राजेश कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक, डॉ. रविंदर चैहान, उप परियोजना निदेशक, डॉ. रजनीश शर्मा, डॉ. सपन ठाकुर मौजूद रहे।

Kritika

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

2 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

3 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

3 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

4 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

5 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

6 hours ago