हिमाचल

जाइका वानिकी परियोजना ने स्वयं सहायता समूहों को वितरित की खड्डी मशीनें

काजा। जाइका वानिकी परियोजना से जुड़ी स्पीति की महिलाएं सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं। यहां की ग्रामीण महिलाएं पुश्तैनी रोजगार एवं संस्कृति के संरक्षण के साथ-साथ आत्मनिर्भरता से आजीविका सुधार के लिए बहतरीन कार्य कर रहीं हैं। वाइल्ड लाइफ डिविजन स्पीति के तहत जाइका परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए गलीचा तैयार करना उनके लिए आर्थिकी का एक साधन बन रही है।

ऐसे में जाहिर है कि स्पीति की महिलाएं पारंपरिक कार्यों को आधुनिक तरीकों से करवाकर आय को बढ़ाने का काम भी करती नजर आ रही है। इसके मद्देनजर वीरवार यानी 13 जून को फोरेस्ट रेंज ताबो के दो स्वयं सहायता समूहों को खड्डी की मशीनें दी गई।

बीएमसी सब कमेटी माने जोंगमा के जोमसा स्वयं सहायता समूह को 9 और बीएमसी सब कमेटी माने गोंगमा के मानेतंग स्वयं सहायता समूह को 12 खड्डी मशीनें बांटी गई। इस मशीन से गलीचे के साथ-साथ दोड़ू यानी पारंपरिक परिधान तैयार कर सकते हैं। इस अवसर पर बीओ शांता कुमार नेगी, फोरेस्ट गार्ड कमल किशोर, राजेश, लव प्रीत साम्टा और जाइका वानिकी परियोजना के एसएमएस स्पीति आशुतोष पाठक मौजूद रहे।

गौरतलब है कि वाइल्ड लाइफ स्पीति मंडल के तहत जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े 12 स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं गलीचे तैयार कर रही हैं। इससे पहले समहों की महिलाओं को गलीचा और दोड़ू तैयार करने का कौशल प्रशिक्षण भी दिया गया। बताया गया कि सैंकड़ों महिलाएं गलीचे निर्माण का कार्य परंपरा से कर रही हैं, जो घरेलू कार्य से समय निकालकर इस पुश्तैनी व रोजगार संस्कृति को आगे बढ़ाकर परिवार का अर्थतंत्र बनी हुई है।

Kritika

Recent Posts

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

19 mins ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

1 hour ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

1 hour ago

नही थम रहा मस्जिद विवाद, देवभूमि संघर्ष समिति की फ‍िर हुंकार, प्रदेश भर में प्रदर्शन

  Shimla:कथित अवैध मस्जिदों और मजारों के निर्माण पर रोक की मांग को लेकर देवभूमि…

2 hours ago

हिमाचल विश्वविद्यालय में हादसा: हॉस्टल की 5वीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत

  Shimla: शुक्रवार देर रात हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एसबीएस हॉस्टल में छात्र के गिरने…

2 hours ago

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 एसडीएम समेत 29 एचएस अधिकारियों के तबादले

  Shimla: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है।  कांग्रेस की सुक्‍खू  सरकार ने 12…

2 hours ago