Follow Us:

जोगिंद्रनगर की बेटी भारतीय सेना में बतौर कैप्टन देंगी सेवाएं, क्षेत्र में खुशी की लहर

पी.चंद, शिमला |

जिला मंडी के जोगिंद्रनगर की कंचन का चयन भारतीय सेना में हुआ है। कंचन अब सेना में कैप्टन के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। उपमंडल जोगिंद्रनगर की ग्राम पंचायत भराडु के अंतर्गत गडुहीं गांव से संबंध रखने वाली कंचन भंडारी के दादा स्वर्गीय मेघ सिंह और पिता रवि सिंह ने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दी है। वहीं,  कंचन भंडारी की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।